ये नादान दिल हर बार ठग लिया जाता है,
बेवजह किसी की बातों में उलझ जाता है।
मोहब्बत के बाज़ार में बिकता रहा हरदम,
ख़ुद को देकर भी खाली रह जाता है।
कभी मुस्कानों में दर्द छुपा लेता है,
कभी आंसुओं में भी हंस पड़ जाता है।
समझाने बैठे तो और भी भटक जाता,
ज़िद पर आए तो ख़ुद को मिटा जाता है।
पर यही दिल, मासूम भी, दीवाना भी,
हर चोट खाकर भी फिर से बहल जाता है!!

