रात की चादर में ख्वाब संवरते रहे,
चाँद की बाहों में जज़्बात मचलते रहे।
सन्नाटे भी कोई नग़मा सा गाने लगे,
तेरी यादों के दीपक यूँ जलते रहे।
हवा भी लगी कोई फ़साना कहने,
सितारे भी थे रातों की बातें सुनने।
दिल तन्हा रहा तेरे एहसास के संग,
धड़कनें लगी तेरी धुन में धुनने।
शबनम की बूंदों में तेरा अक्स दिखा,
हवा के झोंकों में तेरा लहजा बसा।
ये रात भी तेरा पता पूछती रही,
चाँद भी तुझसे मिलने को तरसता रहा।
@Alfaaze_ishq

