आँखें थक गईं तेरी राह तक-तक के,
दिल में जलती रहीं शमाँ महक-महक के।
सोचा था आएगा, संग होली रचाएगा,
रंग बिखरेंगे तेरी बाहों में सिमट-सिमट के।
हवा भी कह रही है तेरा कोई पैग़ाम,
फिज़ाएं भी बिखरी हैं रंग छलक-छलक के।
ख़्वाबों में बस तेरा ही अक्स रहता है,
जैसे चाँद का नूर हो झील में चमक-चमक के।
अब तो आ जा, के रंग अधूरे ना रह जाएं,
तेरी चाहत में दिल रोता है सिसक-सिसक के!!

