रंगों की बाहों में खोया समा है,
हर धड़कन में बस तेरा नाम है।
हवा भी गुलालों से महक उठी है,
तेरी यादों का मीठा पयाम है।
लबों पे हँसी और आँखों में शोख़ी,
ये मौसम भी तेरा ग़ुलाम है।
गालों पे रख दूँ मैं प्यार के रंग,
बना दूँ तुझे अपनी शाम है।
आ जा कि होली की रंगत बने तू,
तेरी चाहत ही मेरा अंज़ाम है!!
