लबों की स्याही से लिखूं तेरा नाम,

हर सतर में बहके हसीं एक पैग़ाम।

तेरी साँसों की खुशबू में खो जाऊँ,

बंद आँखों से तेरा अक्स पाऊँ।


तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में रात कटे,

चाँद भी शरमा के धीरे सिमट जाए।

मेरी आगोश में ठहरे वो मौसम,

जिसमें हर अहसास पिघल कर बहे।


@Alfaaze_ishq