रंगों में डूबी ये हल्की सी चादर,
इश्क़ की राहों का बन जाए आँचल।
कभी छुपा ले, कभी दिखा दे,
नज़रों से दिल का हर हाल सुना दे!

बस एक लम्हा, वो ज़ुल्फ़ों से खेले,
दुपट्टे की ओट में सिमटी रहे।
चुपके से फिर कोई नग़्मा कहे,
दिल धड़के और रूह बहकती रहे!!