रेशे रेशे पत्ते पत्ते तुम्हें ढूँढते
हर लम्हे हर दिन तुम्हें ढूँढते
लौट आओ कि बुलाता कोई
भटका हुआ तुमको मिलाता कोई
चकौर सा मन डुलाता तुमको
पागल कब से पुकारता तुमको
दीप बुझे प्रज्वलित कर दो
भीत भीत की विर्दीर्ण कर दो
अंधेरों को लिए आता कोई
नैराश्य को दिये जाता कोई
पिहू-पिहू सा गान सुनाता तुमको
पागल कब से पुकारता तुमको

