भरोसे से रिश्तों को सींचा जाता है ,
दिल के तारों को कहीं जोड़ा जाता है ,
प्रेम को प्रेमी तक पहुंचाया जाता है ,
भरोसा वो रास्ता है ,
जिससे दुनिया को जोड़ा जाता है।
इस दुनिया में तो सिर्फ एक दूसरे को मारा जाता है ,
भरोसे से प्रेम को बढ़ाया जाता है,
मन से मन को जोड़ा जाता है ,
भरोसा वो रास्ता है ,
जिससे खुद को ईश्वर से जोड़ा जाता है।