शब्दों से खेलने का शौक

जाने कब से लग गया

शायद बहानों के पहाड़ों से

यह झरना बनकर बह गया

कुछ धुंधली सी यादें हैं

कुछ बिखरे से पन्ने हैं

कहना चाहा कह नहीं पाया

यह फल शायद उसके हैं

जीवन में शब्दों को पाया

बैसाखी सफलता की

चल पड़ा बाजार मैं भी

पोटली लेकर अपने शब्दों की


#जितेंद्र श्रीवास्तव छत्तीसगढ़