स्त्रियों पर पुरुषों द्वारा लिखी गई कविताएं प्रायः स्वार्थ पूर्ण होती हैं, 

या फिर संभवतः सहानुभूति के लिए लिखी गई चंद पंक्तियां।

कभी प्रेमिका को खुश करने के लिए चांद से परिकल्पना।

कभी मां की देवी दुर्गा से तुलना।

कभी बेटियों का लक्ष्मी बनना।

इन सब में हम ये भूल जाते हैं कि स्त्रियों से मिलने वाले प्रेम, वात्सल्य और अनुराग को हम तभी समझ पाएंगे जब हम उनके लिए पिंजरे नहीं बनाएंगे।