हे प्रिय 

तुम पेड़ बनो

और मै राहगीर बन जाऊं 


बैठे थके हारे राहगीर 

तेरी शीतल छांव में 

और मै खुश हो जाऊं


ढल जाए सारी रात 

तब तू चांदनी 

और मै तेरा चांद बन जाऊं 


हो जाये 

किसी जिंदगी में अंधेरा 

तो मै उजाला बन जाऊं ।।


© जीतेन्द्र मीना