आदमी की कितनी सी कीमत रह गई,
जान भी सडको पर निकल रही है ।
किसी को कोई परवाह ही नही ,
साहब रैलियाँ कर रहे है ।
लोग तडप रहे है जान गवा रहे है
सत्ता को कोई फर्क ही नही ।
कभी सोचा ही तो नही था ,
की ऐसे दिन भी देखने को मिलेंगे ।
आदमी की जान की कीमत ,
सड़क पर तड़पने के बराबर हो गई ।
सुना था अच्छे दिन आयेंगे ,
बस वो ही नही आये , बाकी सब आ गये ।
जिदगी एक खिलौना बनकर रह गई,
जो हर मोड पर टूटकर रह गई ।
शायद ही वो इन्सान होगा ,
जो लाशों को देखकर , रोया ना होगा ।
टूट गया सब देखकर मै ,
सत्ता के भूखे लोगो को देखकर ।
सोचा नही था जीवन का मतलब ,
अब खुद ही समझ गया जीवन को ।
मै खुद को संभाल रहा हूँ ,
बस तुम अपना ख्याल रखो ।
ना मिलेगी तुम्हे सत्ता की मदद,
दर दर भटकना पड़ेगा तुम्हे मदद को ।
सत्ता के ये लोग तुम्हे जीने ना देंगे,
अब संघर्ष तुम्हे खुद ही करना होगा ।
बस इतना आपको ध्यान रखना है ,
भीड मे आपको नही जाना है ।

