चलो अब कुछ नया कर दिखाया जाए

प्रत्येक को आदर्श का पाठ पढ़ाया जाए,


राम, कृष्ण जैसा बनना मुश्किल है

चलो एक नेक इंसान बनकर दिखाया जाए,


सोने की चिड़िया वाला देश कहीं गुम गया है

चलो फिर से इसे विश्व प्रख्यात देश बनाया जाए,


नारी अबला है इस सोच से आगे बढ़कर

हर औरत को उसका अधिकार दिलाया जाए,


देख सके न कोई हवसी मासूमो को गंदी निगाह से

हर लड़की को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाए,


कोई भी युवा घर पर रहकर विचलित न हो

इसलिए चलो हर रोज एक मुहिम पर निकला जाए,


कहने से कुछ नही होगा यहा कुछ करकर दिखाओ

चलो "आवारा बादल" शुरुआत ख़ुद से की जाए......