देखों देखों ऋतुराज है आया
चारों ओर हरियाली है लाया

झूमें गायें पंछी नाचे मोर
करते इशारा बसंत की ओर 

खड़ी सरसों ओढ़ चुनरियाँ पीली
देखों हर तरफ छाई है खुशहाली 

सजी है वसुधा दुल्हन सी
प्रकृति में छाई है मुस्कान सी

पहनाये कपड़े नंगे पेड़ो को
सजाते जैसे एकलौते दूल्हे को

कभी न हो इस मौसम का अन्त
हँसता खिलता रहे मौसम बसंत ।।

: © जीतेन्द्र मीना गुरदह , करौली ( राजस्थान )