रंगो का ये त्योहार है आया
एकता का ये संदेश है लाया ।
आपसी द्वेष को भूलकर
दूरियाँ मिटाएं रंग लगाकर ।
परिचय दो भारतीय होने का
अखंडता में जुडकर रहने का ।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
होली सबने मिलकर मनाई ।
किसी जीव की हत्या ना हो
अहिंसा का त्योहार मनाओ ।
चांदनी बिखेर रही अपनी शीतलता
मनाओ होली मन में लेकर चंचलता ।
© जीतेन्द्र मीना , गुरदह
करौली ( राजस्थान )

