सारे जग से न्यारी माँ
सारे जग से प्यारी माँ

सबसे प्यारा नाम है माँ
सबसे न्यारा नाम है माँ

लाड़ दुलार करती माँ
लोरी गाकर सुलाती माँ

सदा सदा सुख देती माँ
पीड़ा अपने ऊपर लेती माँ

मंजिल हमें दिखाती माँ
चलना हमें सिखाती माँ ।


© जीतेन्द्र मीना ' गुरदह ' 
करौली ( राजस्थान )