प्यार का है यह बंधन
कहते है इसे रक्षाबंधन
नन्हें भैया का है कहना
सबसे प्यारी है मेरी बहना
राखी बांधो प्यारी बहना
सदा खुशी से तुम रहना
आशीर्वाद तुझे भैया का
वचन दिया तुझे रक्षा का
हंसी खुशी से तुम रहना
लाँखो में एक मेरी बहना ।।
- जीतेन्द्र मीना, गुरदह

