एक प्यार की चाहत में
इधर-उधर भटक रहे थे हम ,
दिल लगे किसी बेबफा से
कोशिस कर रहे थे हम ,
अलबेलों की दुनिया में
ये दिल भी अलबेला था ,
लाखों की भीड़ है दुनिया मे
मगर , ये दिल अकेला था ,
डूबना तो हम भी चाहते थे इश्क में उसके
मगर प्यार में ठोकर खाने का डर था उसके ,
अनजान थे बेपरवाह थे
वो जानबूझकर लापरवाह थे ,
रूठी हुई थी जिन्दगी हमसे
कोई जिन्दगी मे आये कैसें ,
प्यार की चाहत कल भी थी
प्यार की चाहत आज भी है ,
तन्हा कल भी थे हम
और तन्हा आज भी है ,
सब कुछ भूल गये मगर
बीते प्यार के पलों को भुलाए कैसे ।।
: जीतेन्द्र मीना 'गुरदह'

