माँ मुझे देश की रक्षा करनी है 

मेरे परिवार की सुरक्षा करनी है ।


माँ मुझे भी फौजी बनना है 

मेरे देश का रक्षक बनना है ।


लोग खुश रहे जिस देश में 

रहना मुझे फौजी के भेष में ।


मेरे मन मै है एक बडी इच्छा 

फौजी बनकर करु देश की रक्षा ।


जान जाये तो सिर्फ देश की खातिर 

मन है सेवा को देश की बडा आतुर ।


माँ मेरे मन मै भी है राष्ट्रभक्ति 

दुश्मनों को दिखाऊँगा मेरी शक्ति ।


बेटे की सुनकर अब माँ बोल उठी

बनेगा तू फौजी बोली खुशी खुशी ।



- जीतेन्द्र मीना / @Jitendragurdeh