जब भीड़ में पहुँचता हूँ 
तो मन करता है 
सरकारी नौकरी लग जाऊँ ।

फिर याद आता है 
सच बोलने वाला तो नौकरी
कर ही नही सकता !

नौकरी , 
नौकरी अब नौकरी नही
सरकार की गुलामी है ।

सच बोल नही सकते 
अर्थ निकाल नही सकते 
आमजन की सुन नही सकते 
कैसी नौकरी है ये ? 

नौकरी याद आते ही
मन में, झूट अत्याचार अन्याय
गुलामी घर कर जाती है ।

पैसा भगवान बना दिया 
झूट को सच बना दिया 
हाहाकार को शान्त बना दिया 
आवाज़ को मौन कर दिया !

झूट बोलते हो 
नौकरी लग जाओ ,
आमजन को परेशान कर सकते हो
नौकरी लग जाओ ,
अन्याय रह सकते हो
नौकरी लग जाओ ।

जैसें ही ! मन में सच आता है 
पुलिस का भय आ जाता है 
और नौकरी का नाम आते ही 
सरकारों का चेहरा आ जाता है ।

फिर याद करता हूँ 
कौनसा देश है ये ? 
जहाँ सच बोल नही सकते !

घर की ओर देखूँ तो 
नौकरी , नौकरी , नौकरी 
आवाजें आती है 
नौकरी मतलब गुलामी ।।

© जीतेन्द्र गुरदह