मैने किसी के साथ कभी बुरा नही किया ,

पता नही मेरे साथ क्यूँ बुरा हो रहा है ।


मैने कभी किसी को परेशान नही किया ,

पता नही मै क्यूँ परेशान हो रहा हूँ ।


मैने कभी किसी के बारे मे बुरा नही सोचा ,

पता नही लोग मेरे बारे मे बुरा क्यूँ सोचते है ।


मैने कभी किसी का दिल दुखाया नही ,

पता नही मेरा दिल क्यूँ दुख रहा है ।


मैने कभी किसी को सताया नही ,

पता नही मै शिकार कैसे हो रहा हूँ ।


मैने कभी किसी को मरने के लिये बोला नही,

पता नही मुझे इसका ख्याल कैसे आ रहा है ।



- जीतेन्द्र मीना/ @Jitendragurdeh