दी कुर्बानी लाखों है 
दुश्मन का शीश झुकाया है
हम राष्ट्रभक्ति से प्रेरित 
स्वतंत्रता को अपनाया है ।

आज लहराता है तिरंगा
अपनी शान से 
मिली हमें आजादी 
वीरों के बलिदान से ।

राजगुरु,सुखदेव,भगतसिंह
को फांसी पर चढ़ाया था 
आज झूम रहा है देश 
तब आजादी को पाया था ।

दुनिया जिस पर गर्व करे
वह भारत देश प्यारा है 
हम गर्व से कहे हिन्दुस्तानी
और भारत देश हमारा है ।

हमने अपना गौरव पाया,
अपने स्वाभिमान से
मिली हमें आज़ादी
वीरों के बलिदान से ।।

© जीतेन्द्र मीना, गुरदह
करौली ( राजस्थान )