दिया जन्म दुनिया में आया
ले गोदी में खूब खिलाया ।

पाल पोसकर प्यार दिखलाया 
लोरी गाकर खूब सुलाया ।

हर मुश्किल से मुझे बचाया
दिया जन्म दुनिया में आया ।

लोगों नें मुझें खूब सताया 
प्यार सें मुझे रहना सिखाया ।

दुनिया से लड़ना मुझे सिखाया
हर मुश्किल से बचना सिखाया ।

इन्सान होने का एहसास कराया
दिया जन्म दुनिया में आया ।

लोग बदलते है पग पग दिखाया 
उनसे बचना मुझे सिखाया ।

निभाना फर्ज मुझें सिखाया 
माँ बापू ने मुझे सब दिखलाया ।।

© जीतेन्द्र मीना ' गुरदह