अब दुबारा ना पूछना ,

कितनी मोहब्बत है तुमसे ,

बस बता ही नही सकता ,

इतनी मोहब्बत है तुमसे ।


हर पल याद है मुझे ,

अब क्या बताऊ तुझे ,

एक इश्क ही है तेरा ,

और एक प्यार है मेरा ।।


गुजरती जायेगी जिन्दगी ,

अगर तेरा साथ रहा ,

छोड़ ही देंगे ये दुनिया ,

अगर साथ ना रहा तेरा ।


मै आशिक हूँ ही ऐसा ,

जो कसमे नही खाता ,

कसमे आखिर जो खाते ,

उनसे वादे निभाये नही जाते ।।