तू अपनी पहचान बना
भीड़ मे चलने के लिये
लोग है ना ,
तू अपना रास्ता ढूंढ
बिना रास्ता चलने के लिये
लोग है ना ,
तू आगे बढ़ता चल
पीछे खीचने के लिये
लोग है ना ,
तू अपनी उम्मीद पर चल
नाउम्मीद के लिये
लोग है ना ,
तू अपनी खूबियाँ ढूंढ
कमियाँ निकालने के लिये
लोग है ना ,
सपना देखना है तो अच्छा देख
बुरा सपना देखने के लिये
लोग है ना ,
उड़ान भरनी है तो उँची भर
नीचे रहने के लिये
लोग है ना ,
तू कुछ करके तो दिखा दुनिया को
तालियाँ बजाने के लिये
लोग है ना ।।
© जीतेन्द्र मीना ' गुरदह '

