कैसा संविधान भारत का
अनपढ़ हो तो राज करो
पढ़े लिखे तो बेरोजगार
मानना होगा आदेश अनपढ़ो का ।
कैसा संविधान भारत का
मेहनत करके नौकरी पाओ
एक आदेश मे तुम निकालो जाओ
गुलामी अनपढ़ो की करनी है ।
कैसा संविधान भारत का
हर वक्त बेबस होना पडता है
लाचारी दिखानी पडती है
बेईमानी दिखानी पडती है ।
कैसा संविधान भारत का
पहुच नही जिसकी ऊपर तक
मिलती नही सुविधा उन्हें
भटकना उनको पडता है ।
- जीतेन्द्र मीना

