तुम जातियों पर लड़ते होंगे
जातियों के लिये मरते होंगे
तुम देते होंगे
वोट जातियों पर ,
तुम जाति में भी
खोजते होंगे ऊंची नीची जातियाँ
मगर याद रखना....
लाठी कभी जाति
देखकर नही चलती ,
उस लाठी के लिये
न कोई जाति है
न कोई धर्म है
वो सब पर चलती है ।
© जीतेन्द्र मीना ' गुरदह '

