जन जन की भाषा है हिन्दी
हर दिल की धडकन की हिन्दी
गागर मे सागर है हिन्दी
हम सबका स्वाभिमान है हिन्दी
जीवन की परिभाषा है हिन्दी
भारत का गौरव है हिन्दी
भारत का अभिमान है हिन्दी
हर जन की अभिलाषा है हिन्दी
साहित्य का असीम सागर है हिन्दी
संस्कृत की लाड़ली है हिन्दी
विश्व लोकप्रिय भाषा है हिन्दी
हम सबका स्वाभिमान है हिन्दी
भोली भाली भाषा है हिन्दी
भारत की पहचान है हिन्दी
हम सबकी खुशहाली है हिन्दी
कबीर मीरा सबकी है हिन्दी
भारत का चित्र है हिन्दी
भारत का चरित्र है हिन्दी
भारत का भविष्य है हिन्दी
हम सबका स्वाभिमान है हिन्दी ।।
© जीतेन्द्र गुरदह


