बोझ है मगर जिन्दगी से कम है
हौसला है इसलिये बचा सांसो मे दम है
वक्त है इसलिए बहुत ही कम है
चलते रहते है तभी तो उड़ान मे दम है
हम भी थकते है मगर चलते रहते है
लोग परवाह जरुर नही करते है
लेकिन हम परवाह करना भूलते नही
मंजिल निश्चित है इसलिए रास्ते से भटकते नही
हम सडकों से कचरा उठाकर आजीविका चलाते है
लोगो की सोई देशभक्ति भावना को जगाते है
लोग समझे तो हम देश को खास सन्देश देते है
लोगों को जगाने के लिये एक नया ख्याल देते है ।
- जीतेन्द्र मीना
