छोटी उम्र में ही
संभला दी जाती है ,
उन जिम्मेदारियों का
नाम है बेटियाँ ।
लिहाज तक नही करते
उनकी छोटी उम्र का ,
छोटी उम्र में ही
ब्याह दी जाती है बेटियाँ ।
पिता का गुमान
माँ की वो साथी है ,
कहने को पराया धन
होती है बेटियाँ ।
तन की कोमल ,
मन की बड़ी
सच्ची होती है बेटियाँ ।
© जीतेन्द्र मीना , गुरदह

