नए भारत का तूने पटल बनाया 
राष्ट्र उन्नति को तूने अटल बनाया 

तूने हिन्द मे तिरंगे का परचम लहराया 
जंग के मैदान में पराक्रम अपना दिखाया 

विरोधी तेरे कल भी थे और आज भी है 
उजाला तो कल भी था और आज भी है 

इंसानियत रही सदा विजयी और तू अमर ' बाजपेयी '
मुश्किलें तुझसे सब हारी , हमे गर्व है तुझ पर ' बिहारी '

देश को अटल रहना तुमने सिखाया बाजपेयी 
कर दो समर्पण देश के प्रति यह सिखाया बाजपेयी 

हिंसा का बहिष्कार कर अहिंसा को स्वीकार किया 
कभी न अहंकार किया , खुद को राष्ट्रवादी स्वीकार किया

सफल थे विचार तुम्हारे इसलिए तुम अटल थे 
जीवन देश पे लुटाया इसलिए तुम  सफल थे ।


लेखक / कवि : जीतेन्द्र मीना ' गुरदह '