हाँ मैं हिंदी बोलता हूँ
जब जब अंग्रेज़ी हिंदी के आगे इतराती है,
ऐसा लगता मानो आया ख़ुद को बच्चे की माँ बतलाती है,
अरे क्यों हिंदी बोलने में शर्माते हो,
ना जाने अपने ही माँ से क्यों घबराते हो ।
माना अंग्रेज़ी का अपना महत्व निराला है,
लेकिन इस हिंदी ने तो तुझको बचपन से पाला है,
हमें गर्व होना चाहिए अपनी हिंदी और हिंदुस्तान पर
रक्षा करेंगे हिंदी की खेलकर अपनी जान पर


