देखे थे हमने भी कुछ ऐसे खंडहर, जहाँ इतिहास छिपकर बहा करता था।। कभी वहाँ आबादियाँ बोला करती थी, हवा दबे पांव आकार अपनी खुश्बू उड़ाया करती थी, कभी वहाँ रिवाज़ो को अपनाया जाता था, यूँ ही त्यौहरो में खूब जिया जाता था, देखे थे हमने भी कुछ ऐसे खंडहर, जहा इतिहास छिपकर बहा करता था।। उन पत्थरो पर लोगों के निशाँ दिखाई देते है , टूटी दीवारों पर अनकही कहानियां खोई रहती है, कुछ इस तरह से वहाँ ख़ामोशी का शोर सुनाई देता है, बस ऐसे ही वहाँ सन्नाटा पसरा दिखाई देता है।। जहाँ मस्जिद से आज़ान आया करती होगी, वहाँ पेडों में कुछ परछाइयां रहा करती होगी, कुछ टूटे चबूतरे पर महफिले बसा करती होंगी। देखे थे हमने भी कुछ ऐसे खंडहर, जहाँ इतिहास बहा करता था।। किले की मज़बूत दीवारों में हिफ़ाज़त रहा करती होगी, ऊँचे से दुर्ग में गुप्तचर भी रहा करता होगा, वहाँ कहीं बाउली में रिम-झिम पानी रमा करता होगा, मज़बूत पत्थरों में अनभिज्ञता बसा करती होगी, देखे थे हमने भी कुछ ऐसे खंडहर, जहा इतिहास छिपकर बहा करता था। ऊपर से दूर खड़ी फैले गूँगे पेडों को देखती हूं, यूँ मैं टूटी दिवारो के बीच किसी छिपे चेहरे को देखती हूं, ऊपर आसमान तो तब भी नीला रहा होगा, मैं उसकी आँखों में झांककर छिपा रहस्य खोजा करती हूं।। सूखे हुए पेड़ टहनियों संग दांस्ता बयां करते है, पत्थरो पर उकेरे शब्द नज़्म बयां करते है।। देखे थे हमने भी कुछ ऐसे खंडहर, जहाँ इतिहास छिपकर बहा करता था।।