तुम और मुझमें बचा तुम्हारा ख़्याल…❣️❣️


Part :- 1


आज जब तुमने मेरी बातों पर हँसना बंद कर दिया

तो मैंने मान लिया इश्क़ नहीं रहा तुम्हें अब मुझसे,

जब तुमने मेरे ख़त पढ़ कर वापस लिखना बंद कर दिया

तो मैंने मान लिया तुम हो गयी हो अब दूर मुझसे,

जब तुम्हारी इन आँखों ने मुझे पढ़ना बंद कर दिया

तो मैंने मान लिया अब मेरे शब्दों का असर नहीं होगा तुमपे,


जब इतना सब कुछ मान ही लिया है मैंने

तो एक दिन खुद को भी समझा ही लूँगा

तुम तो छोड़ कर चल दिए हो मुझे

एक दिन में भी आगे बढ़ ही जाऊँगा

रोऊँगा नहीं ये वादा है मेरा

पर याद तो तुम्हें भी अक्सर मैं आऊँगा

ख़ैर, ये कोई कहानी तो नहीं जिसे में लिखता ही चला जाऊँ

हाँ, पर एक दिन तुम्हारा इतिहास ज़रूर मैं कहलाऊँगा,


सुनाना तुम भी किसी अपने को मेरी शरारतें

या कर लेना तुम खुद से ही मेरी बातें,

कह देना, कोई पागल सा था

जो मुझे मुझसे भी ज़्यादा चाहता था

मेरी उदासी का तो उसे जैसे पहले से पता होता था

मैं कुछ कहती उससे पहले वो समझ जाता था,

था, थोड़ा बेवक़ूफ़ ही वैसे वो

जो मेरी फ़िक्र खुद से भी ज़्यादा करता था,


जिस दिन कहा मैंने उसे की अब नहीं रहना मुझे तुम्हारे साथ

मेरी ख़ुशियों को रख सर आँखों पे, चल दिया छोड़ मेरा हाथ,

ऐसा नहीं कि मुझे वो पसंद नहीं

ऐसा भी नहीं की मुझे उससे प्यार नहीं

हूँ मैं भी उसकी ही दिवानी

पर क़िस्मत मैं मेरे उसका साथ नहीं…..


….क्रमशः


~Jeet