सब कहते है सब ठीक हो जाएगा सब्र रखा करो,
तुम्हारा भी वक्त आएगा थोड़ा हौंसला रखा करो,
अरे, मैं तो हिम्मतों का पहाड़ जुटाए बैठा हुँ,
कोई तूफ़ाँ आए तो टकराऊँ..
कोई बाधा आए तो लड़ जाऊँ..
हो कोई कश्ती बीच भँवर में उलझी,
चीर लहरों को साहिल पर उसे मैं पहुँचाऊँ॥
~Jeet

