होगा किसी के लिए तू अथाह प्रेम की निशानी,

पर मैं ना चाहूँ पढ़ना तेरी ये कहानी !!



मेरे लिए तो एक आवेश है तू,

पार्थ की रगों में भरने वाला जोश है तू,

पांड्वो के मन में विजय का विश्वास है तू,

धर्म की राह दिखाकर उसकी रक्षा का सन्देश है तू!!!




:-जीत राठौड़