मैं ख्याल तेरा, तू उम्मीद मेरी,
हर सवाल मेरा एक जवाब तुही,
हर पल हर लम्हा तू पास नहीं,
पर तेरे बिना तो मैं खुद को भी रास नहीं!!
हर जिक्र तेरा हो जुबां मेरी,
सब अल्फाज मेरे तारीफ तेरी,
चलते रहने का अंदाज तुही,
मेरी हर धड़कन का एक सार तुही,
साथी कहूँ या हमदम या कहदूँ तुझे हमराही,
तुझसे मैं हूँ तेरे बिना तो मेरा कल क्या आज भी नहीं!!
पर जाना तेरा जरुरी नहीं,
लौट आना तेरा मुमकिन नहीं,
मिलने की चाहत है, तुझे भी मुझे भी,
एक मुश्किल है तो बस हालात वहीँ!!!!
:-Jeet Rathore
