मैं आज मैं होने वाला हुँ…

इस वीरान सी दुनिया से कही दूर

आज तुझमें जो खोने वाला हुँ,

मैं आज मैं होने वाला हुँ!!

 

अब तक था यहीं कहीं तो

शिथिल, गुमसुम, ख़ामोश मैं,

सहराओ में पसरे सन्नाटे का

मैं अब शोर होने वाला हुँ,

मैं आज मैं होने वाला हुँ!!

 

तिमिर की काली रात था मैं

तुझसे ही उषा का स्वप्न बना,

ला रहा ताजी किरणें अपने संग

नयी भोर का मैं दिनकर होने वाला हुँ,

मैं आज मैं होने वाला हुँ!!



:- जितेंद्र सिंह सम्पत