उस दिन फिर से,

पिछली रात की बारिश का पानी

कक्षा के अंदर भर गया

मतलब छुट्टी।


अहा !

घर आया व

मां के पता चलने से पहले ही

वह चुप-चाप

झोले को घर में रख कर,

पूरी मंडली के साथ

साइकिल के बेकार टायर को ही

कार बनाकर

घूमने लगा

इस गली उस गली

हवा से बातें करता

पूरे गांव

को एक कर दिया था।