ये
लाल गुलाबी
नील हरे
आसमानी पीले
सभी दुपट्टे जला दो,
इनकी राख को हवा में उड़ा दो
ये घेरे में जो सजा है
ये इज्जत की जो बया है
ये समाज का दंभ है
तुम पर हुकुम
तुम पर कसाव है
रिसने दो हौले हौले
अपने सपनो को
उड़ने दो
अपने पंखों को
जमी को मिलने दो
क्षितिज में आसमां से।
