चबूतरे पर उड़ेगा धुआं
बुजुर्गो के हुक्के से,
चाय की चुस्कियों का दौर
चलेगा फिर नुक्कड़ पे,
कंधो पे सजेंगे बस्ते
कक्षा में 'शैतान' लड़ेंगे
गेंद लगेगी बल्ले से
टूटेंगे कांच फिर घरों के,
मां मौसी फिर मिलेंगी
बरसो की बाते
बरसो तक चलेंगी
धीरे-धीरे
जग में
सब अच्छा हो जायेगा ।