मेरे मरने के बाद रोने से क्या फायदा,

जीते-जी कभी अपना ना हो सके,

मेरी अर्थी को फूलों से सजाने से क्या फायदा,

जब जिन्दा थी मेरे फूल जैसी मन को समझ ना सके,

यूं तो कहने के लिए पास-पास रहते हैं,

पर एक दूसरे की चाहत का पर्ब ना कर सके,

मेरी अच्छाई दुनिया वालों को बताने से क्या फायदा,

जीते-जी मेरी छोटी गलती को नजर अंदाज कर ना सके,

बड़े बड़े वादों से क्या मिलेगा मुझे,

छोटी सी जिंदगी हंसा ना सके,

रिश्तों की गहराई में कब क़ामोशी ने घर बनाया,

उसके बाद तुम मेरा, मैं तुम्हारा हो ना सके,