प्रमुदित मन है भाई घर आया है

प्रेम विवश आलिंगन ,कंठ भर आया है|

खुशियो से अपनी मेरी किस्मत सजाई है

खुशकिस्मती मेरी जो मेरा तुझ सा भाई है |


बेटी घर का गहना होती है ,

खुशनसीब होते है वो जिनके बहना होती है |

आज हमारे रिश्ते का त्यौहार आया है,

इसी अवसर उसने घर बुलाया है |

माथे हल्दी चन्दन का तिलक लगाती है,

खुशी की कामना कर दीपक जलाती है |

पावन प्रेम का पर्व है ,खुशी छाई है ,

शुभकामनायें सब को भाई-दूज आई है |