जागती है हर सुबह,  सबके उठने से पहले वो माँ ही नहीं , वो तो सूरज है मेरे घर की । काम भी करती जाती है और जगाती रहती है सबको, वो माँ ही नहीं, वो तो अलार्म है मेरे घर की । चाय नाश्ता और दोपहर का खाना भी कर देती है सब तैयार बस कुछ पलों में वो माँ ही नहीं वो तो सुपर मैन है मेरे घर की । हँसती रहती है सदा और सबको  हँसाती भी है , वो माँ  ही नहीं वो तो कपिल शर्मा है मेरे घर की। खेलती है हमारे साथ और झगड़ती भी है, वो माँ ही नहीं वो तो दोस्त है मेरे घर की । चलती है कंधे से कन्धा मिला कर मेरे पिता के संग और देती है हर सुख-दुख में उनका साथ, वो माँ ही नहीं वो तो सारथी है मेरे घर की । न होना उसका एक दिन भी घर लगता है जैसे वीराना सा, वो माँ ही नहीं वो तो रौनक है मेरे घर की । चाहे गर्मी की हो धुप या सर्दी की कड़क ठण्ड जाती है हर रोज अपने दफ्तर और संजोती है हमारी खुशियां, वो माँ ही नहीं वो तो ज़िन्दगी है मेरे घर की । वो तो रौनक है मेरे घर की .. वो तो रुराज है मेरे घर की ...