गरीबी का क्रंदन
आधे तन कपड़ा लपेटे
आधे मन लज्ज़ा समेटे
प्रश्न है ये कौन है
जिसने इक उंगली उठा
बेपर्दा तुमको कर दिया ।
दौलते ढेरों कमा कर
हवस खाने की बढ़ा कर
अट्टालिका में बैठ तुमने
रेशमी लिबास पहन
खुद को नंगा कर लिया ।
लैवेंडर में पसीना बदल
मुगालते में भूल कर
निवाला मुंह का छीन कर
गरीबों की हसरतें जला
शरारों से रोशन घर किया ।
टुकड़ों में जी मर रहे
भूख खा रहे दर्द पी रहे
अधनंगे आधे पेट सो
कमज़र्फ़-ए-दुनिया ने यहां
ज़िन्दा लहू दफन किया ।
मधुश्री
मुम्बई महाराष्ट्र
@सर्वाधिकार सुरक्षित
