ख़्वाब
आजमाते रही हूँ , पर टूटी नही
रुकी जरूर हूँ , पर भूली नही
ऐ मेरे ख़्वाब ....
तु दूर है, पर मुझमें भी हौसला है
तु कठिन है, पर मुझमें भी तेरी प्यास है
ऐ मेरे ख़्वाब ....
तु मेरी किस्मत मैं है या नही
लेकिन में तुझे आजमाना चाहती हूँ
ऐ मेरे ख़्वाब ....
तु तो ख्वाहिश का सवेरा बन बैठा है
उजाला तो चांदनी रात का भी है
लेकिन जो बात सवेरे की है ,वो चांदनी कहा
ऐ मेरे ख़्वाब .....
हाँ ...
तु मशहूर है, तुझे भी फितूर है
वक्त से , तु भी मजबूर है
लेकिन इस जिदंगी को गुरूर है
जीने का नही, दिखावटी का
ऐ मेरे ख़्वाब.....
सोच को ताकत बना दे
इन राहो को लम्हे बना दे
ख्वाहिशो को सच बना दे
ऐ मेरे ख़्वाब......
हम इंसान को इंसानियत सीखा दे
ऐ मेरे ख़्वाब ।
- JAIश्री

