बैठे पंछी

उड जा अब तो

देर ॲधेर हो जायेगा

जो ऑधी तूफान आयेगा

तू फिर से ढेर हो जायेगा

मौसम रिमझिम होयेगा तो

बिन बताये सवेर हो जायेगा

बैठे पंछी

उड जा अब तो

देर ॲधेर हो जायेगा

ऑधी तूफान आयेगा तो

तू फिर से ढेर हो जायेगा

देखता है राह तू

कब से यूँ ही

सोचता है यार को

तब से यूँ ही

रोयेगा फिर तू

मौसम के बवंडर में

खोयेगा फिर तू

अतीत के समंदर में

छोड दे बाट तू

किसी अंजाने की

निकल पड ढ़ूँढ़ने

पेट प्यास अपने की

समय ना थमता

क्यूँ तुझे थमना

प्रलय ना रूकता

क्यूँ तुझे रूकना।