हवाओं की तरह तेरा साथ हैं,
तेरी हर दुआ मे मेरा नाम है,
मेरी हर खुशी तेरी खुशी है,
मेरी जिंदगी का हर पल तेरे नाम है,
मेरी माँ...........
तेरा नूर मैं हूँ ,मैं ही वजूद
मैं ही सुबह, तेरी मैं ही शाम
मैं ही सूरज, तेरा मैं ही चाँद
मेरी जिंदगी का हर पल तेरे नाम हैं,
मेरी माँ...........
फूलों की खुशबू की तरह तेरा प्यार महके,
मेरी हर आहट को तू महसूस कर ले
मेरी देरी तुझको सताये,
मेरी जिंदगी का हर पल तेरे नाम हैं,
मेरी माँ..........
हर ख्वाहिशों को तू मेरी पूरा करें,
मेरी जिंदगी तू जन्नत बनाए,
मैं मुस्कुराऊँ तो तू मुस्कुराऐ,
मैं रूठ जाऊ तो मूझको मनाये ,
मेरी जिंदगी का हर पल तेरे नाम हैं
मेरी माँ............
मेरी जिंदगी तेरी जिंदगी हैं,
मेरी हर ज़िद तेरी आरज़ू हैं,
मेरी प्यारी सी माँ तू ही तो हैं,
मेरी जिंदगी का हर पल तेरे नाम हैं,
मेरी माँ..............
- जया

