चिड़िया बड़ी होकर उड़ना सीख उड़ जाती हैं
और बेटियाँ....
बड़ी होकर उड़ना तो सीखती हैं
किन्तु उड़ नहीं पाती
क्योंकि वो बंधन में होती हैं
उन्हें मुक्ति चाहिए
ऐसा कहने वाले बुद्धिजीवी
बन्धन की सकारात्मकता की बात
नहीं करते
उसे उत्तरदायित्व नहीं कहते
और इस प्रकार वो
स्त्री की प्रकृति को
और सबसे महत्वपूर्ण
माँ और पुत्र के बंधन को भी
दूषित कर देते हैं
बिना विचार किए
कि उसकी उत्पत्ति भी
उसी बंधन के कारण संभव हुआ हैं
और जो उड़ान भर पा रहे हैं
इस प्रकार आरोप लगा रहे हैं
वो भी उसी उसी बलिदान के कारण ही
संभव हुआ
वो भूल गए कि
यदि बेटियाँ स्त्री बनकर उड़ जाती
तो उन्हें उड़ना कौन सिखाता
