गुनाह जो मैने किये सजा से क्यूं मैं डरूं
मौन हूं मैं मौन के लिए मौन से क्यूं मैं डरूं
रास्ते मेरे अपने हैं मंजिल मेरा ठौर नहीं
चलना मेरा काम है चल रहा हूं
ठहर कर यूं किसका इंतजार मै करूं
कहे गर कोई फिर भी न ये स्वीकार मैं करूं
रास्ते मेरे निर्जन धूप से भरे
चलना मेरा काम है चलने से क्यूं मैं डरूं
